1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरोपीय रैली चैम्पियनशिप में पहली बार हिस्सा लेगी भारत की ‘टीम एमआरएफ’

यूरोपीय रैली चैम्पियनशिप में पहली बार हिस्सा लेगी भारत की ‘टीम एमआरएफ’

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 21, 2020 11:18 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 11:18 pm IST

भारत की टीम एमआरएफ टायर्स इस सप्ताह के अंत में यूरोपीय रैली चैम्पियनशिप (ईआरसी) में अपनी शुरुआत करेगी।

यूरोपीय रैली...- India TV Hindi
यूरोपीय रैली चैम्पियनशिप में पहली बार हिस्सा लेगी भारत की ‘टीम एमआरएफ’  Image Source : GETTY

चेन्नई। भारत की टीम एमआरएफ टायर्स इस सप्ताह के अंत में यूरोपीय रैली चैम्पियनशिप (ईआरसी) में अपनी शुरुआत करेगी। यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय टीम यूरोपीय रैली के पूर्ण सत्र में प्रतिस्पर्धा करेगी। यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक आयरलैंड के दिग्गज क्रेग बीन, पॉल नागले के साथ टीम एमआरएफ टायर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे ‘हुंडई आई20 आर5’ में ईआरसी सत्र के सभी छह चरण में प्रतिस्पर्धा करेंगे। 

ब्रीन यूरोपीय रैली में जाने-माने नाम हैं, जिन्होंने विश्व रैली चैम्पियनशिप में पोडियम हासिल किया और ईआरसी में पांच जीत दर्ज की हैं। छह चरण वाले 2020 ईआरसी की शुरुआत इटली में ‘ रैली डि रोमा कैपिटल’ से होगी। 

एमआरएफ टायर्स के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरुण मामैन ने कहा, ‘‘ हम यूरोप में रैली के उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए एमआरएफ टायर्स की प्रगति को देखकर खुश हैं। हम जानते हैं कि आगे की राह चुनौतियों से भरी होगी, जिसे हम दूर करने का प्रयास करेंगे। इस प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में यह हमारे लिए एक शुरुआत हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

MRF