1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में चौथे स्थान पर

भारत एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में चौथे स्थान पर

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2015 08:54 pm IST,  Updated : Sep 06, 2015 08:56 pm IST

बैंकाक: भारत एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर रिकार्ड 28 देशों में चौथे स्थान पर रहा। भारत ने प्रतियोगिता में 16 अंक जुटाए। कजाखस्तान 42 अंक जुटाकर शीर्ष पर रहा

भारत एशियाई...- India TV Hindi
भारत एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में चौथे स्थान पर

बैंकाक: भारत एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर रिकार्ड 28 देशों में चौथे स्थान पर रहा।

भारत ने प्रतियोगिता में 16 अंक जुटाए। कजाखस्तान 42 अंक जुटाकर शीर्ष पर रहा जबकि उज्बेकिस्तान :38 अंक: ने दूसरा और मेजबान थाईलैंड :17: ने तीसरा स्थान हासिल किया। भारत की ओर से विकास कृष्ण ने 75 किग्रा में रजत पदक जीता जबकि एल देवेंद्रो सिंह :49 किग्रा:, शिव थापा :56 किग्रा: और सतीश कुमार :91 किग्रा से अधिक: ने कांस्य पदक हासिल किए।

अगले महीने होेने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले मुक्केबाजों के लिहाज से भारत तीसरे स्थान पर रहा। विश्व चैम्पियनशिप अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों की पहली क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।

दोहा में छह अक्तूबर से होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए भारत के छह मुक्केबाज क्वालीफाई करने में सफल रहे। चार पदक विजेताओं के अलावा मनोज कुमार :64 किग्रा: और मदन लाल :52 किग्रा: ने भी विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। कजाखस्तान के सर्वाधिक नौ मुक्केबाजों ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया जबकि उज्बेकिस्तान के आठ मुक्केबाजों ने इस शीर्ष प्रतियोगिता में जगह बनाई। कल समाप्त हुई प्रतियोगिता प्रतिनिधित्व के लिहाज से सबसे बड़ी प्रतियोगिता थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल