1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक की चोट पर मचा बवाल, अब PCB करेगा पूरे मामले की जांच

पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक की चोट पर मचा बवाल, अब PCB करेगा पूरे मामले की जांच

 Written By: Vanson Soral
 Published : Aug 31, 2026 08:03 pm IST,  Updated : Aug 31, 2026 10:36 pm IST

लॉर्ड्स टेस्ट में लगी चोट अब पाकिस्तान के ओपनर इमाम-उल-हक के लिए नई मुश्किल बनती नजर आ रही है। चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं करने वाले इमाम पर अब चोट को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Imam ul Haq- India TV Hindi
इमाम उल हक Image Source : AFP

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में लगी चोट पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक के लिए बड़ा विवाद बन गई है। बाएं पैर की पिंडली में चोट के कारण मैच की दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर पाने वाले इमाम पर अब चोट को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने पूरे मामले की जांच कराने का फैसला किया है।

इमाम को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग के दौरान बाएं पैर की पिंडली में चोट लगी थी। इसके बाद वह मैच में आगे हिस्सा नहीं ले सके और पाकिस्तान की दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे। पाकिस्तान को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही टीम सीरीज भी गंवा बैठी।

संदेह के घेरे में इमाम की चोट 

चोट की जानकारी सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में इस बात को लेकर अटकलें शुरू हो गईं कि क्या इमाम की चोट वास्तव में गंभीर थी। रिपोर्ट के मुताबिक, PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस मामले की विस्तृत जांच के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा जा सकता है।

PTI को बोर्ड के करीबी एक सूत्र ने बताया कि इतना साफ है कि इमाम तीसरे टेस्ट से पहले ही पाकिस्तान लौट जाएंगे। हालांकि, PCB की ओर से इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। उन्होंने कहा कि PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भी आदेश दिया है कि पूरे मामले की जांच के लिए एक सही जांच समिति बनाई जाए और जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट दी जाए।

ब्रॉड ने उठाए सवाल

इमाम उस समय और ज्यादा आलोचनाओं के घेरे में आ गए, जब वह लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन सुबह बल्लेबाजी अभ्यास के लिए थ्रोडाउन लेने मैदान पर पहुंचे। उनके बाएं पैर की पिंडली पर टेप लगी हुई थी और वह अभ्यास के दौरान लंगड़ाते हुए भी दिखाई दिए। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर स्टुअर्ट ब्रॉड ने इसे इमाम की ओर से यह दिखाने की कोशिश बताया कि वह चोटिल हैं। अब PCB की जांच इमाम के मामले में बेहद अहम साबित हो सकती है। अगर जांच में बोर्ड को किसी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो इमाम-उल-हक को कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

एशिया कप में कब खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच, अंक तालिका का ये है हाल

26 गेंदों में 77 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी बेकार, मोहाली किंग्स ने 259 का पहाड़ जैसा टारगेट किया चेज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल