1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स : क्वॉर्टर फाइनल में भारत का सामना बेल्जियम से आज

हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स : क्वॉर्टर फाइनल में भारत का सामना बेल्जियम से आज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 06, 2017 11:14 am IST,  Updated : Dec 06, 2017 11:16 am IST

हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में कलिंगा स्टेडियम में क्वॉर्टर फाइनल में भारत का सामना बुधवार को बेल्जियम से होगा। भारत के खाते में तीन मैचों से सिर्फ एक अंक हैं। वह पूल-बी में चौथे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।

भारतीय हॉकी टीम- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम

भुवनेश्वर: हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में कलिंगा स्टेडियम में क्वॉर्टर फाइनल में भारत का सामना आज बेल्जियम से होगा। भारत के खाते में तीन मैचों से सिर्फ एक अंक हैं। वह पूल-बी में चौथे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।

भारत ने अपने पहले मैच में विश्व विजेता आस्ट्रेलिया को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया था। दूसरे मैच में उसे इंग्लैंड से कड़े मुकाबले में 3-2 से हार मिली थी। तीसरे मैच में जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया था। 

वहीं, बेल्जियम ग्रुप-बी से अपारजित रहते हुए क्वार्टर फाइनल में आ रही है। उसने अपने पहले मैच में अर्जेंटीना को 3-2 से मात दी थी। दूसरे मैच में उसने स्पेन को 5-0 से शिकस्त दी थी। तीसरे मैच में उसने नीदरलैंड्स को 3-0 से मात दी थी। 

बेलज्यिम के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मेजबानों के सामने बड़ी चुनौती है। एशियाई चैम्पियन को इस मैच में अपने बीते प्रदर्शन से बाहर निकलते हुए नई शुरुआत करनी होगी। 

वहीं बुधवार को पहले क्वॉर्टर फाइनल में स्पेन का सामना आस्ट्रेलिया से होगा। टूनार्मेंट के गुरुवार को खेले जाने वाले अन्य क्वॉर्टर फाइनल मैचों में इंग्लैंड की टीम अर्जेंटीना के सामने होगी। वहीं जर्मनी का सामना नीदरलैंड्स से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल