1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राष्ट्रमंडल खेल (टेबल टेनिस): भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल

राष्ट्रमंडल खेल (टेबल टेनिस): भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 08, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Apr 08, 2018 06:11 pm IST

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन रविवार को सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस खेलों में भारत का यह सातवां स्वर्ण पदक है।

मनिका बत्रा- India TV Hindi
मनिका बत्रा

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया): भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन रविवार को सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस खेलों में भारत का यह सातवां स्वर्ण पदक है। ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेल गए फाइनल में भारत ने सिंगापुर को 3-1 से मात दी।

फाइनल का पहला मैच एकल वर्ग का था जहां मनिका बत्रा ने तियानवेई फेंग को 11-8, 8-11, 7-11, 11-9, 11-7 से मात देकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे एकल मुकाबले में भारत की मधुरिका पाटकर मेंगयू यू ने 13-11, 11-2, 11-6 से मात देकर मुकाबला 1-1 से बराबरी पर ला दिया। 

इसके बाद तीसरा मैच युगल वर्ग का था जिसमें मौमा दास और मधुरिका की जोड़ी ने यिहान झू और मेंगयू की जोड़ी को 11-7, 11-6, 8-11, 11-7 से मात दे एक बार फिर भारत को बढ़त दिला दी। अगला मुकाबला भी एकल वर्ग का था जिसमें मनिका ने यिहान झू को 11-7, 11-4, 11-7 से मात दे भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल