1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अतानु दास की अगुवाई में भारतीय तीरंदाजों ने एशियाई चैंपियनशिप में जीते 3 कांस्य पदक

अतानु दास की अगुवाई में भारतीय तीरंदाजों ने एशियाई चैंपियनशिप में जीते 3 कांस्य पदक

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2019 09:20 am IST,  Updated : Nov 27, 2019 09:20 am IST

अतानु दास की अगुवाई में भारतीय तीरंदाजों ने मंगलवार को एशियाई चैंपियनशिप में तीन कांस्य पदक जीते जबकि कम से कम तीन रजत पदक पक्के किये। 

अतानु दास की अगुवाई...- India TV Hindi
अतानु दास की अगुवाई में भारतीय तीरंदाजों ने एशियाई चैंपियनशिप में जीते 3 कांस्य पदक Image Source : GETTY IMAGES

बैंकाक। अतानु दास की अगुवाई में भारतीय तीरंदाजों ने मंगलवार को एशियाई चैंपियनशिप में तीन कांस्य पदक जीते जबकि कम से कम तीन रजत पदक पक्के किये। भारतीय तीरंदाजी महासंघ के निलंबन के कारण भारत के खिलाड़ी विश्व तीरंदाजी संघ के ध्वज तले खेल रहे हैं। दास ने सबसे पहले पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कोरिया के जिन हायेक ओह को कांस्य पदक के शूटआफ मुकाबले में 6-5 से हराया।​

सोमवार को मिश्रित रिकर्व वर्ग में दीपिका कुमारी के साथ कांसा जीतने वाले दास ने बाद में पुरुष रिकर्व टीम के साथ भी पदक हासिल करके कांस्य पदक की हैट्रिक पूरी की। दास ने सीनियर खिलाड़ी तरुणदीप राय और जयंत तालुकदार के साथ मिलकर कांस्य पदक मुकाबले में चीन को 6-2 से हराया। दीपिका कुमारी, लेशराम बोम्बायला देवी और अंकिता भक्त की रिकर्व महिला टीम ने जापान को 5-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।

भारत की यह टीम इससे पहले सेमीफाइनल में कोरिया से 2-6 से हार गयी थी। भारत के तीन तीरंदाज कंपाउंड वर्ग के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। फाइनल बुधवार को खेले जाएंगे। अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और मोहन भारद्वाज की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ईरान को 229-221 से हराकर फाइनल में जगह बनायी जहां उनका मुकाबला कोरिया से होगा।

ज्योति सुरेखा वेनाम, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर ने भी ईरान को 227-221 से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में उनका सामना भी कोरिया से होगा। वर्मा और ज्योति की कंपाउंड मिश्रित जोड़ी पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उनका मुकाबला चीनी ताइपै से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल