1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय तीरंदाजी संघ ने उठाया बड़ा कदम, खिलाड़ी और कोचों के लिये शुरू करेगा आनलाइन कार्यक्रम

भारतीय तीरंदाजी संघ ने उठाया बड़ा कदम, खिलाड़ी और कोचों के लिये शुरू करेगा आनलाइन कार्यक्रम

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2020 06:14 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 06:14 pm IST

भारतीय तीरंदाजी संघ कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन में रह रहे कोचों और खिलाड़ियों के लिये आनलाइन कार्यक्रम शुरू करेगा। 

भारतीय तीरंदाजी संघ...- India TV Hindi
भारतीय तीरंदाजी संघ ने उठाया बड़ा कदम, खिलाड़ी और कोचों के लिये शुरू करेगा आनलाइन कार्यक्रम  Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। भारतीय तीरंदाजी संघ कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन में रह रहे कोचों और खिलाड़ियों के लिये आनलाइन कार्यक्रम शुरू करेगा। फ्रांस की 1992 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य पास्कल कोलमेयर उन 17 विशेषज्ञों की सूची में हैं जो गुरूवार से आनलाइन कक्षाएं लेंगे। वह विश्व तीरंदाजी के विकास और शिक्षा निदेशक भी हैं।

तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा,‘‘लॉकडाउन में आनलाइन प्रशिक्षण ही बेहतर है । हमने अपने तीरंदाजों के लिये आनलाइन अभ्यास का पाठ्यक्रम तय किया है। कुछ नहीं करने से तो कुछ करना बेहतर है।’’

विशेषज्ञों की सूची में राष्ट्रीय कोच संजीवा सिंह और पूर्णिमा महतो के भी नाम है। इसके साथ ही कोच विकास कार्यक्रम और खेल विज्ञान पर भी सत्र होंगे जिसमें शारीरिक विज्ञान, दम खम, अनुकूलन, आहार और डोपिंग पर व्याख्यान होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल