1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ग्रैंडमास्टर डी हरिका विश्व महिला चेस चैंपियनशिप से बाहर

ग्रैंडमास्टर डी हरिका विश्व महिला चेस चैंपियनशिप से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2018 02:58 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 02:59 pm IST

इस 450000 डॉलर इनामी चैंपियनशिप के आखिरी तीन दौर में अब कोई भारतीय प्रतिनिधित्व नहीं होगा।

डी हरिका- India TV Hindi
डी हरिका

खांती मानसिस्क (रूस): ग्रैंडमास्टर डी हरिका की पूर्व चैंपियन रूस की एलेक्सांद्रा कोस्तेनिक के खिलाफ टाईब्रेक बाजियों के दूसरे सेट में हार के साथ विश्व महिला चेस चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। हरिका ने तीसरे दौर के टाईब्रेकर तक भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा। वह रविवार को रैपिड टाईब्रेक से पहली बाजी हार गई जिसमें दोनों खिलाड़ियों के पास 25 मिनट का समय था। 

दूसरी बाजी में हरिका ने सफेद मोहरों से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला बराबर कर दिया। हरिका हालांकि 10 मिनट के टाईब्रेक की पहली बाजी भी काले मोहरों से खेलते हुए हार गई। इसके बाद वह सफेद मोहरों से खेलते हुए करो या मरो की स्थिति में थी लेकिन बाजी को ड्रॉ ही करा सकी और बाहर हो गईं। 

इस 450000 डॉलर इनामी चैंपियनशिप के आखिरी तीन दौर में अब कोई भारतीय प्रतिनिधित्व नहीं होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल