1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला स्पीड चेस टूर्नामेंट में हम्पी और हरिका की हार से भारतीय चुनौती समाप्त

महिला स्पीड चेस टूर्नामेंट में हम्पी और हरिका की हार से भारतीय चुनौती समाप्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2020 09:35 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 09:35 pm IST

हरिका को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की होऊ यिफान ने अंतिम आठ बाजी में 7-3 से मात दी।

Chess- India TV Hindi
Chess Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई| दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी कोनेरू हम्पी और डी हरिका के क्वार्टरफाइनल में हारने से गुरूवार को फिडे महिला स्पीड शतरंज चैम्पियनशिप ग्रां प्री के तीसरे चरण में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। हम्पी रूस की एलेक्सांद्रा कोस्तेनियुक की बराबरी नहीं कर सकीं और 2-9 से पराजित हो गयीं।

वहीं हरिका को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की होऊ यिफान ने अंतिम आठ बाजी में 7-3 से मात दी। अब हम्पी और हरिका 15 जुलाई से शुरू होने वाले चैम्पियनशिप के चौथे और अंतिम चरण में हिस्सा लेंगी।

वहीं एक अन्य भारतीय आर वैशाली ने सात अंक से अपना अभियान समाप्त किया जो पहले चरण में सेमीफाइनल तक पहुंची थीं, दूसरे में क्वार्टर तक और तीसरे दौर में शुरूआती दौर में हम्पी से हारकर बाहर हो गयीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल