1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. VIDEO: खेल गांव में भारतीय दल ने किया नीरज का जोरदार स्वागत

VIDEO: खेल गांव में भारतीय दल ने किया नीरज का जोरदार स्वागत

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2021 01:26 pm IST,  Updated : Aug 08, 2021 01:31 pm IST

नीरज चोपड़ा ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला खिलाड़ी बनने के बाद शनिवार को जब तोक्यो ओलंपिक खेलों के खेल गांव में पहुंचे तो भारतीय दल ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Tokyo Olympics- India TV Hindi
Tokyo Olympics Image Source : TWITTER/CHHOTEBOXINGCO1

तोक्यो। नीरज चोपड़ा ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला खिलाड़ी बनने के बाद शनिवार को जब तोक्यो ओलंपिक खेलों के खेल गांव में पहुंचे तो भारतीय दल ने उनका जोरदार स्वागत किया। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह सहित भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों ने खेल गांव में एक छोटे समारोह में नीरज की ऐतिहासिक उपलब्धि की प्रशंसा की।

केक काटे जाने के बाद मनप्रीत ने भारत की तरफ से ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी नीरज की जमकर प्रशंसा की। मनप्रीत ने कहा, ‘‘पूरा देश अभी नीरज की बात कर रहा है। उसने कड़ी मेहनत की थी और वह इसका (स्वर्ण पदक) हकदार था। हम सभी को उस पर गर्व है। मैं ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं।’’

भारत ने तोक्यो ओलंपिक में सात पदक जीते जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उसने लंदन 2012 में छह पदक जीते थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल