1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय खेलों ने लम्बा सफर तय किया है - मैरी कॉम

भारतीय खेलों ने लम्बा सफर तय किया है - मैरी कॉम

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2020 06:36 am IST,  Updated : Jan 09, 2020 06:36 am IST

ओलंपिक रजत पदक विजेता मुक्केबाज ने कहा, ‘‘यह वास्तव में शानदार और उत्साहजनक है कि इन युवा खिलाड़ियों को उड़ान का अनुभव दिलाया जा रहा है। ’’ 

Mary Kom- India TV Hindi
Mary Kom Image Source : GETTY

नई दिल्ली| छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने बुधवार को कहा कि भारतीय खेलों ने लंबा सफर तय किया है और अब कई खिलाड़ियों को प्रायोजकों से वित्तीय सहायता मिल रही है। 

मैरी कॉम ने खेलो इंडिया गेम्स के लिये खिलाड़ियों को पहली बार विमान से गुवाहाटी रवाना करने के अवसर पर कहा, ‘‘अपने शुरुआती दिनों में मैं यहां तक कि एक जोड़ी दस्तानों के लिये परेशान रहती थी। यह देखकर अच्छा लगता है कि भारतीय खेलों ने लंबा सफर तय कर दिया है। ’’ 

ओलंपिक रजत पदक विजेता मुक्केबाज ने कहा, ‘‘यह वास्तव में शानदार और उत्साहजनक है कि इन युवा खिलाड़ियों को उड़ान का अनुभव दिलाया जा रहा है। ’’ 

खेलो इंडिया में युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल अनुभव दिलाने के लिये भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने स्पाइसजेट के साथ हाथ मिलाया है जिससे कि 1000 से अधिक बच्चों को उड़ान का अनुभव मिल सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल