1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय हॉकी कोचों ने कहा, 'नयी ओलंपिक तारीखों से रणनीति बनाने में मदद मिलेगी'

भारतीय हॉकी कोचों ने कहा, 'नयी ओलंपिक तारीखों से रणनीति बनाने में मदद मिलेगी'

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2020 09:21 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 09:23 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित किये गए तोक्यो ओलंपिक अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक कराने का फैसला किया है।

Sjoerd Marijne, Indian Womens Hockey Coach- India TV Hindi
Sjoerd Marijne, Indian Womens Hockey Coach Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने सोमवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक की नयी तारीखों से अगले 15 महीने के लिये तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी । अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित किये गए तोक्यो ओलंपिक अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक कराने का फैसला किया है।

रीड ने कहा , ‘‘ यह अच्छी बात है कि हमें तोक्यो ओलंपिक की नयी तारीखें पता चल गई। इससे हम अगले साल जुलाई के लिये रणनीति बना सकेंगे । इस बीच मौजूदा कठिन दौर से निकलकर जल्दी अभ्यास के लिये मैदान पर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

भारतीय महिला टीम के कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘‘अब हम नयी तारीखों के मुताबिक तैयारी कर सकेंगे। हम सभी एक ही परिसर में है और इस कठिन दौर में एक दूसरे के लिये उपलब्ध है। ’’ भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमें बेंगलुरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल