1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम हारी, महिला टीम ने खेला ड्रॉ

विश्व ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम हारी, महिला टीम ने खेला ड्रॉ

 Reported By: IANS
 Published : Oct 04, 2018 10:38 am IST,  Updated : Oct 04, 2018 10:41 am IST

पांचवीं सीड भारतीय पुरुष टीम को बुधवार को विश्व शतरंज ओलम्पियाड में आठवीं सीड अर्मेनिया ने 2.5-1.5 के अंतर से हरा दिया। भारतीय महिला टीम हालांकि इटली को 2-2 से ड्रॉ पर रोकने में कामयाब रही।

विश्वनाथन आनंद- India TV Hindi
विश्वनाथन आनंद Image Source : PTI

चेन्नई| पांचवीं सीड भारतीय पुरुष टीम को बुधवार को विश्व शतरंज ओलम्पियाड में आठवीं सीड अर्मेनिया ने 2.5-1.5 के अंतर से हरा दिया। भारतीय महिला टीम हालांकि इटली को 2-2 से ड्रॉ पर रोकने में कामयाब रही। 

भारतीय पुरुष टीम ने अर्मेनिया के खिलाफ तीन ड्रॉ मैच खेले जबकि एक मैच में उसे हार मिली। इस हार के साथ उसके पदक जीतने की संभावनाएं कम हो गई हैं। 

सफेद मोहरों से खेलते हुए पूर्व विश्व चैम्पियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने लेवोन एरोनियन को 31 चाल में ड्रॉ पर रोक दिया। वहीं पी. हरिकृष्णा ने काले मोहरों से खेलते हुए गेब्रिएल सार्जिसियान से 25 चालों में बाजी ड्रॉ करा ली। 

इसी तरह बी.अधिबान ने रांट मेलकुमयान के साथ ड्रॉ खेला। चौथे बोर्ड पर के. शशीकरण, एम. मात्रीरोसयान से मात खा गए। 

भारतीय महिला टीम की सदस्य कोनेरू हम्पी ने 33 चालों में ओल्गा जिमिना के साथ ड्रॉ खेला। दूसरे बोर्ड पर हरिका द्रोणावल्ली ने 40 चालों की बाजी में इलिना सेडिना को मात दी तो वहीं तानिया सचदेवा मारियान ब्रूनेलो से मात खा बैठीं। 

चौथे बोर्ड पर पद्मिनी राउत ने 50 चालों में डेनिएला मोविलेनू को ड्रॉ पर रोक दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल