1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय शटलर मालविका बंसौड़ सारलाोरलक्स ओपन से हुई बाहर

भारतीय शटलर मालविका बंसौड़ सारलाोरलक्स ओपन से हुई बाहर

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 28, 2020 06:00 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 06:00 pm IST

पिछले साल सीनियर सर्किट में लगातार खिताब जीतने वाली मालविका शुरू में ही पिछड़ गयी। उनकी अनुभवी प्रतिद्वंद्वी ने इंटरवल तक 11-4 से बढ़त बनायी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

Indian shuttler, Malavika Bansaud, SaralaLux Open, Sports, Tennis - India TV Hindi
Tennis  Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय शटलर मालविका बंसौड़ सारलोरलक्स ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में एस्तोनिया की क्रिस्टीन कूबा से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गयी। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बाद अपना पहला मैच खेल रही 19 वर्षीय भारतीय को क्रिस्टीन से 12-21, 19-21 से पराजय झेलनी पड़ी। 

पिछले साल सीनियर सर्किट में लगातार खिताब जीतने वाली मालविका शुरू में ही पिछड़ गयी। उनकी अनुभवी प्रतिद्वंद्वी ने इंटरवल तक 11-4 से बढ़त बनायी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

दूसरे गेम में मालविका ने लय हासिल की और इंटरवल तक वह 10-11 से ही पीछे थी। इसके बाद उन्होंने लगातार पांच अंक बनाकर 17-15 से बढ़त हासिल की लेकिन क्रिस्टीन ने अच्छी वापसी करके मैच अपने नाम किया। 

मौजूदा चैंपियन लक्ष्य सेन, 2018 के चैंपियन शुभंकर डे और अजय जयराम भी इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल