1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड नंबर-1 केंटो मोमोटा से हारकर बाहर हुए भारतीय शटलर पी. कश्यप

वर्ल्ड नंबर-1 केंटो मोमोटा से हारकर बाहर हुए भारतीय शटलर पी. कश्यप

 Reported By: IANS
 Published : Sep 28, 2019 03:54 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 03:54 pm IST

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला कुल 40 मिनट तक चला। कश्यप की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

P kashyap- India TV Hindi
P kashyap Image Source : @BAI_MEDIA/TWITTER

इंचियोन (दक्षिण कोरिया)। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप को यहां जारी कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। वर्ल्ड नंबर-1 जापान के केंटो मोमोटा ने पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-4 के मैच में वर्ल्ड नंबर-30 कश्यप को सीधे गेमों में 21-13, 21-15 से पराजित किया।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला कुल 40 मिनट तक चला। कश्यप की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

महिला एकल वर्ग में पी.वी सिंधु, सायना नेहवाल और पुरुष एकल वर्ग में बी साई प्रणीत पहले दौर का मुकाबला हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल