1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडियन सुपर लीग: मुंबई सिटी एफसी ने गोवा को 2-1 से दी मात

इंडियन सुपर लीग: मुंबई सिटी एफसी ने गोवा को 2-1 से दी मात

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2017 12:23 pm IST,  Updated : Nov 26, 2017 12:23 pm IST

मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग के कड़े मुकाबले में गोवा एफसी को 2-1 से मात दी।

Mumbai City FC VS FC Goa- India TV Hindi
Mumbai City FC VS FC Goa

मुंबई: मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग के कड़े मुकाबले में गोवा एफसी को 2-1 से मात दी। मेजबान टीम के लिए एवर्टन सांतोस पिंटो (59वें मिनट) ने पहला गोल दागकर मुंबई को बढ़त दिला दी। हालांकि मैच के 83वें मिनट में गोवा की ओर से मैनुएल अराना ने गोल दागकर मैच में बराबरी करा दी। 

रोमांचक मैच में मुंबई की तरफ से थियागो सांतोस (88वें मिनट) ने दूसरा गोल कर मेजबान टीम को इस सत्र की पहली जीत दिलाने में मदद की। मुंबई को शुरुआती मैच में बेंगलुरू एफसी से हार झेलनी पड़ी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल