1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडियन सुपर लीग: नार्थईस्ट यूनाईटेड ने दिल्ली डायनामोज को 2-0 से हराया

इंडियन सुपर लीग: नार्थईस्ट यूनाईटेड ने दिल्ली डायनामोज को 2-0 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Dec 03, 2017 11:23 am IST,  Updated : Dec 03, 2017 11:23 am IST

नार्थईस्ट यूनाईटेड ने पहले हाफ में पांच मिनट के अंदर किये गये दो गोल की मदद से आज यहां इंडियन सुपर लीग में दिल्ली डायनामोज को 2-0 से हराकर सत्र में पहली जीत दर्ज की।

Indian Super League NorthEast United beat Delhi Dynamos 2-0...- India TV Hindi
Indian Super League NorthEast United beat Delhi Dynamos 2-0 and notch up their first win of the season

नई दिल्ली: नार्थईस्ट यूनाईटेड ने पहले हाफ में पांच मिनट के अंदर किये गये दो गोल की मदद से इंडियन सुपर लीग में दिल्ली डायनामोज को 2-0 से हराकर सत्र में पहली जीत दर्ज की। 

ब्राजील के मार्सियो जूनियर और डेनिलो लोपेज सेजारियो ने 17वें और 22वें मिनट में गोल कर नार्थईस्ट को पूरे तीन अंक दिलाये। टीम ने सत्र के अपने पहले दो मैचों में से एक में ड्रा खेला और दूसरे में उसे हार मिली। 

अब उनके तीन मैचों में चार अंक हैं। डायनामोज की यह लगातार दूसरी हार है, उसे 26 नवंबर को बेंगलुरू एफसी से 1-4 से हार का मुंह देखना पड़ा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल