1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने मदद के लिये जुटाये 13 लाख रूपये

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने मदद के लिये जुटाये 13 लाख रूपये

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2020 02:09 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 02:09 pm IST

शरत कमल और जी साथियान कोरोना वायरस महामारी के दौरान खेल से जुड़े 130 से अधिक जरूरतमंद लोगों को वित्तीय सहायता देंगे जिन्होंने चैरिटी फंड में 13 लाख रूपये से अधिक जुटा लिये हैं। 

Indian table tennis players raised Rs. 13 lakhs to help- India TV Hindi
Indian table tennis players raised Rs. 13 lakhs to help Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ियों शरत कमल और जी साथियान कोरोना वायरस महामारी के दौरान खेल से जुड़े 130 से अधिक जरूरतमंद लोगों को वित्तीय सहायता देंगे जिन्होंने चैरिटी फंड में 13 लाख रूपये से अधिक जुटा लिये हैं। 

पहले इनका लक्ष्य दस लाख रूपये इकट्ठा करके 100 सदस्यों की मदद करना था लेकिन पूर्व खिलाड़ी नेहा अग्रवाल की मदद से उन्होंने 13 लाख रूपये से अधिक जुटा लिये हैं और वे टेबल टेनिस समुदाय के 130 सदस्यों की मदद करके सभी को दस दस हजार रूपये देंगे। 

अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग के प्रमोटर वीता दाणी और नीरज बजाज ने भी योगदान दिया है। यह रकम उन खिलाड़ियों, कोचों और अंपायरों को दी जायेगी जिन पर महामारी की गाज बुरी तरह गिरी है। 

ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए भारत को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होगा - माइकल हसी

शरत ने कहा,‘‘पहले हम सौ सदस्यों की मदद करना चाहते थे लेकिन पैसा अच्छा इकट्ठा होने के बाद हमने 30 और को जोड़ने का फैसला किया है। हम रविवार तक दान ले रहे हैं जिसके बाद तय करेंगे कि कितनों की मदद करनी है।’’ 

शरत और साथियान पहले चेन्नई में आठ स्थानीय कोचों की मदद के लिये एकत्र हुए थे। बाद में नेहा भी उनसे जुड़ी और ‘अवर चांस टू सर्व’ पहल के जरिये पैसा इकट्ठा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल