1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी हार, जर्मनी ने 2-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी हार, जर्मनी ने 2-0 से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 02, 2021 08:08 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 08:08 pm IST

भारतीय महिला हॉकी टीम के खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी है और मंगलवार को जर्मनी ने उसे तीसरे मैच में 2-0 से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 3-0 से बढत ले ली।

Indian women's hockey team 3rd consecutive defeat, Germany defeated 2-0- India TV Hindi
Indian women's hockey team 3rd consecutive defeat, Germany defeated 2-0 Image Source : TWITTER/@THEHOCKEYINDIA

डसेलडोर्फ। टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में जुटी भारतीय महिला हॉकी टीम के खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी है और मंगलवार को जर्मनी ने उसे तीसरे मैच में 2-0 से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 3-0 से बढत ले ली। जर्मनी के लिये सोंजा जिमेरमैन ने 26वें और फ्रांसिस्का हाउके ने 42वें मिनट में गोल दागे। 

मेजबान टीम शुरूआत में लय नहीं बना सकी और पहले क्वार्टर में उसका पेनल्टी कार्नर बेकार गया। 

भारतीय डिफेंस ने पहले 15 मिनट में शानदार खेल दिखाया। जर्मनी को दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में भी पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। 

जर्मनी के लिये पहला गोल 26वें मिनट में जिमेरमैन ने किया। तीसरे क्वार्टर में हाउके ने जर्मनी की बढत दुगुनी कर दी। चौथा मैच गुरूवार को खेला जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल