1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (कबड्डी): भारतीय पुरुष टीम ने थाईलैंड को 49-30 से मात दी

एशियाई खेल (कबड्डी): भारतीय पुरुष टीम ने थाईलैंड को 49-30 से मात दी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 21, 2018 05:08 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 05:08 pm IST

भारत ने इससे पहले, श्रीलंका को 44-28 से और बांग्लादेश को 50-21 से करारी शिकस्त दी थी।

भारतीय कबड्डी टीम- India TV Hindi
भारतीय कबड्डी टीम

जकार्ता: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने मंगलवार को 18वें एशियाई खेलों में थाईलैंड को 49-30 से मात दी। ग्रुप-ए में शामिल भारतीय टीम की यह तीसरी जीत है। भारत ने इससे पहले, श्रीलंका को 44-28 से और बांग्लादेश को 50-21 से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि दक्षिण कोरिया के हाथों संघर्षपूर्ण मुकाबले में उसे 23-24 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले के पहले हाफ में 21-12 से आगे चल रही थी। हालांकि थाईलैंड ने इसके बाद स्कोर 18-11 तक पहुंचा दिया था। 

भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और लगातार अंक बटोरे। वहीं दूसरी तरफ थाईलैंड की टीम दबाव में बिखरती नजर आई और टीम ने अंक लेने के कई मौके गंवाए। 

मुकाबला समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 49-30 की अच्छी खासी बढ़त कायम कर ली और प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल