1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चोट ने मुझे एक बेहतर इंसान बनने में मदद की: रोनाल्डो

चोट ने मुझे एक बेहतर इंसान बनने में मदद की: रोनाल्डो

 Edited By: IANS
 Published : May 08, 2020 02:05 pm IST,  Updated : May 08, 2020 02:06 pm IST

रोनाल्डो को 2008 में एक और चोट लगी थी। तब वह एसी मिलान के लिए खेल रहे थे और इस चोट ने यूरोप में उनके करियर को खत्म कर दिया था।

Ronaldo, Brazil, Football- India TV Hindi
Ronaldo Image Source : GETTY IMAGES

ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो ने कहा है कि चोटों ने उन्हें एक इंसान और एक खिलाड़ी के तौर पर बेहतर बनाया। हालांकि इन चोटों ने उनके करियर को छोटा भी किया। दो बार के विश्व कप विजेता अपने करियर के शीर्ष पर थे तभी उन्हें दो बार पांच महीने के भीतर घुटने में गंभीर चोटें लगीं। इस दौरान वह इंटर मिलान के लिए खेल रहे थे।

इन चोटों से उबरने में उन्हें दो साल लगे और वह 2002 विश्व कप से ठीक पहले ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में आ गए थे। इस विश्व कप में उन्होंने आठ गोल किए और टीम को विजेता बनाने में मदद की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रोनाल्डो की अर्जेटीना के पूर्व मिडफील्डर जुआन सेबास्टियन वेरोन के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत के हवाले से लिखा है, "मैं चोटों से दूर रहना पसंद करता लेकिन उन्होंने मेरी जिंदगी बदल दी। चोटों ने मुझे बेहतर इंसान बनाया और ज्यादा जिम्मेदार तथा अनुशासित भी।"

रोनाल्डो को 2008 में एक और चोट लगी थी। तब वह एसी मिलान के लिए खेल रहे थे और इस चोट ने यूरोप में उनके करियर को खत्म कर दिया था।

उन्होंने कहा, "अगर चोटें नहीं लगती तो मैं चार साल और खेलता। लेकिन उन्होंने मेरे लिए चेतावनी और जगाने का काम किया। मैं सिर्फ उनका कृतज्ञ हो सकता हूं। मेरा करियर शानदार रहा। मैं कई महान खिलाड़ियों के साथ खेला।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल