1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लुकाकु के शानदार प्रदर्शन से लीवरक्युसेन को हराकर इंटर मिलान पहुंचा यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में

लुकाकु के शानदार प्रदर्शन से लीवरक्युसेन को हराकर इंटर मिलान पहुंचा यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2020 12:35 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 12:35 pm IST

इंटर मिलान ने बायर्न लीवरक्युसेन को 2-1 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

Romelu Lukaku- India TV Hindi
Romelu Lukaku Image Source : GETTY IMAGES

डसेलडोर्फ (जर्मनी)| रोमेलू लुकाकु ने एक गोल किया जबकि दूसरे गोल में मदद की जिससे इंटर मिलान ने बायर्न लीवरक्युसेन को 2-1 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। लुकाकु के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंटर ने लीवरक्युसेन के डिफेंस को ध्वस्त किया और नौ साल में पहली यूरोपीय ट्रॉफी जीतने की ओर कदम बढ़ाए।

इंटर की टीम पिछली बार यूरोपीय लीग के सेमीफाइनल में चैंपियन्स लीग के दौरान 2010 में खेली थी जब टीम ने खिताब जीता था। इंटर को निकोलो बारेला ने 15वें मिनट में बढ़त दिलाई जिन्होंने रिबाउंड होकर आए लुकाकु के शॉट को गोल में बदला।

लुकाकु ने इसके छह मिनट बाद एश्ले यंग के साथ शानदार मूव बनाते हुए गोल दागा और इंटर को 2-0 से आगे कर दिया। लुकाकु के गोल के चार मिनट बाद ही काई हावर्ट्ज ने लीवरक्युसेन की ओर से गोल दागकर इंटर की बढ़त को कम किया लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल