1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी के साथ करार करने की योजना बना रहा है इंटर मिलान : रिपोर्ट

मेसी के साथ करार करने की योजना बना रहा है इंटर मिलान : रिपोर्ट

 Edited By: IANS
 Published : Aug 01, 2020 05:46 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 05:46 pm IST

मेसी का स्पेनिश क्लब के साथ मौजूदा करार 2021 के अंत में खत्म हो रहा है, और इसके बाद वह क्लब को फ्री में छोड़ सकते हैं।

barcelona, cristiano ronaldo, inter milan, Juventus, lionel messi, serie A- India TV Hindi
lionel mess Image Source : GETTY IMAGES

स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के क्लब से जाने और इटली सेरी-ए के क्लब इंटर मिलान जाने की चचार्एं अर्जेंटीना की राजधानी में जोरों पर हैं। गाजेटा डेलो स्पोर्ट के मुताबिक, इंटर मिलान के मालिक मेसी के साथ चार साल का करार करने के इच्छुक हैं और इसके लिए वह मेसी को 50 मिलियन यूरो हर साल देने को तैयार हैं। 

मेसी का स्पेनिश क्लब के साथ मौजूदा करार 2021 के अंत में खत्म हो रहा है, और इसके बाद वह क्लब को फ्री में छोड़ सकते हैं।

अगर इंटर मिलान का प्लान काम कर जाता है तो मेसी अपने प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से ज्यादा कमाई करेंगे। रोनाल्डो को सेरी-ए चैम्पियन जुवेंतस से 31 मिलियन यूरो हर साल मिलते हैं।

बार्सिलोना ने इस साल 2016-17 के बाद से पहली बार स्पेनिश लीग का खिताब गंवाया है। इस हार से वह घबरा गए थे और उन्होंने कहा था कि उनकी टीम कमजोर टीम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल