1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने चेताया, ओलंपिक में मुक्केबाजी का भविष्य खतरे में

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने चेताया, ओलंपिक में मुक्केबाजी का भविष्य खतरे में

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2018 02:38 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 02:38 pm IST

 अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने चेताया है कि अगर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ इसके प्रशासन संबंधित मसलों को नहीं सुलझाता है तो खेल को ओलंपिक से बाहर किया जा सकता है। 

मुक्केबाजी- India TV Hindi
मुक्केबाजी Image Source : TWITTER

लॉस एंजेलिस। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने चेताया है कि अगर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ इसके प्रशासन संबंधित मसलों को नहीं सुलझाता है तो खेल को ओलंपिक से बाहर किया जा सकता है। 

आईओसी ने तल्ख लहजे में लिखे पत्र में कहा कि एआईबीए को अपनी आगामी कांग्रेस में इन मसलों को सुलझाना होगा वरना प्रतिबंध झेलने को तैयार रहे। 

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने अपनी चिंताओं से एआईबीए को अवगत करा दिया है ।’’ 

कार्यकारी बोर्ड की आज ब्यूनस आयर्स में हुई बैठक में कहा गया कि एआईबीए के संकट से सिर्फ उसकी नहीं बल्कि खेल की छवि भी खराब हुई है । 

आईओसी ने जुलाई में भी कहा था कि एआईबीए अगर हालात को ढर्रे पर नहीं लाता है तो तोक्यो ओलंपिक 2020 से मुक्केबाजी बाहर हो सकता है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल