1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईओए ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘एक इंडिया टीम इंडिया’ डिजिटल अभियान किया शुरू

आईओए ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘एक इंडिया टीम इंडिया’ डिजिटल अभियान किया शुरू

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2020 03:00 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 03:00 pm IST

भारतीय ओलंपिक संघ ने शनिवार को देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘एक इंडिया टीम इंडिया’ डिजिटल अभियान शुरू किया।

Indian Sports- India TV Hindi
Indian Sports Image Source : GETTY IMAGES

नयी दिल्ली| भारतीय ओलंपिक संघ ने शनिवार को देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘एक इंडिया टीम इंडिया’ डिजिटल अभियान शुरू किया। यह अभियान आईओए की नयी पहचान का एक हिस्सा है जो ओलंपिक अभियान में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी के सौ साल पूरे होने के मौके पर अपनाई गई थी।

आईओए ने एक बयान में कहा ,‘‘ एक इंडिया टीम इंडिया अभियान ओलंपिक खेलों में भारत के सफर की बानगी है। यह देश के अनूठेपन, खेलों की विरासत और खेलों में दोस्ती, एकता, खेलभावना के महत्व का उत्सव है।’’ अभियान के वीडियो के लांच के तहत आईओए अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों पर नये लोगो का प्रचार करेगा।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने एक संयुक्त बयान में कहा,‘‘यह हमारे और देश के लिये ऐतिहासिक समय है। नयी पहचान तिरंगे की अहमियत और हमारे खिलाड़ियों और अधिकारियों की प्रतिबद्धता और मेहनत की बानगी है।’’

विश्व स्पर्धाओं में टीम इंडिया की नुमाइंदगी करते समय खिलाड़ी और अधिकारी यह नया लोगो पहनेंगे। इसके अलावा ओलंपिक खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के समारोहों में भी यह लोगो पहना जायेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल