1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईओसी एथलीट आयोग का चुनाव 1 साल के लिए हुआ स्थगित

आईओसी एथलीट आयोग का चुनाव 1 साल के लिए हुआ स्थगित

 Edited By: IANS
 Published : May 15, 2020 02:56 pm IST,  Updated : May 15, 2020 02:56 pm IST

जिन चार एथलीटों को उनके साथियों द्वारा चुना जाएगा वे इन चार सदस्यों की जगह लेंगे, जिनमें आईओसी एसी चेयर कस्र्टी कोवेंट्री , वाइस-चेयर डंका बारटेकोवा , टोनी एस्टुंगेट और जेम्स एस्किन्स शामिल हैं।

IOC, athlete, commission election, postponed - India TV Hindi
Olympic Image Source : GETTY IMAGES

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने एथलीट आयोग के चुनाव को एक साल तक के लिए स्थगित कर दिया है। चुनाव इस साल होने थे, जिसमें राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) के 30 उम्मीदवारों का चयन चार पदों के लिए होना था। कोरोनावायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक के एक साल के लिए स्थगित होने के बाद आईओसी कार्यकारी बोर्ड (ईबी) ने एथलीट आयोग के चुनाव को भी आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, " ईबी इस बात को लेकर एकमत था कि यह एक मुश्किल समय है और हमें आयोग में एथलीटों के पूरे प्रतिनिधित्व की जरूरत है। इस समय एथलीटों की आवाज काफी महत्वपूर्ण है और हमारे पास कोई भी पद खाली नहीं रहना चाहिए।"

जिन चार एथलीटों को उनके साथियों द्वारा चुना जाएगा वे इन चार सदस्यों की जगह लेंगे, जिनमें आईओसी एसी चेयर कस्र्टी कोवेंट्री (जिम्बाब्वे), वाइस-चेयर डंका बारटेकोवा (स्लोवाकिया), टोनी एस्टुंगेट (फ्रांस) और जेम्स एस्किन्स (आस्ट्रेलिया) शामिल हैं।

आईओसी के एथलीट आयोग में 23 सदस्य होते हैं। इनमें 12 सदस्य सीधे अपने साथियों द्वारा चुने हुए होते हैं जबकि अन्य 11 की नियुक्ति होती है। इनका कार्यकाल अधिकतम आठ वर्षो का होता है।

प्रत्येक ओलंपिक खेलों के समय चुनाव का आयोजन किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल