1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईओसी एथलीट कमिशन ने ओलम्पिक स्थगित करने के फैसले को सराहा

आईओसी एथलीट कमिशन ने ओलम्पिक स्थगित करने के फैसले को सराहा

 Reported By: IANS
 Published : Mar 25, 2020 09:49 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 09:49 pm IST

आईओसी के एथलीट कमिशन ने आईओसी के टोक्यो ओलम्पिक-2020 को स्थगित करने के फैसले को अपना पूरा समर्थन दिया है।

आईओसी एथलीट कमिशन ने...- India TV Hindi
आईओसी एथलीट कमिशन ने ओलम्पिक स्थगित करने के फैसले को सराहा Image Source : GETTY IMAGES

जेनेवा| आईओसी के एथलीट कमिशन ने आईओसी के टोक्यो ओलम्पिक-2020 को स्थगित करने के फैसले को अपना पूरा समर्थन दिया है। आईओसी ने आयोजन समिति के साथ मिलकर खेलों को 2021 तक टालने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कमिशन द्वारा जारी बयान के हवाले से लिखा है, "हाल के दिनों में हमें कई एथलीट प्रतिनिधियों के संपर्क में आए और एथलीट समुदाय से उनका फीडबैक सुना और उन चुनौतियों के बारे में जाना जो कोरोनावायरस के कारण सामने आ रही हैं।"

एथलीट कमिशन ने मंगलवार को वर्चुअल बैठक कर इस फीडबैक पर चर्चा की और आईओसी को इसकी जानकारी दी थी। जापान के प्रधानमंत्री शिंजों आबे ने मंगलवार को आईओसी के साथ बातचीत कर टोक्यो ओलम्पिक को अगले साल तक के लिए टालने का फैसला किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल