जेनेवा: अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने बीजिंग ओलम्पिक-2008 में डोपिंग के दोषी पाए गए छह खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी घोषणा बुधवार को की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इन छह खिलाड़ियों में तीन खिलाड़ी रूस के हैं, जिनमें भारोत्तोलक नादेज्दा इवस्त्युखिना, मारिना शैनोवा और तात्याना फिरोवा शामिल हैं। इवस्त्युखिना ने बीजिंग खेलों में कांस्य पदक जीता था, जबकि शैनोवा ने रजत पदक अपने नाम किया था।
इनके अलावा अर्मेनियाई भारोत्तोलक टाइगरान मारटिरोस्यान, मोलडोवा के भारोत्तोलाक एलेक्जेंड्रू डुडोग्लो और अजेरबेजान के इंटिगैम जाइरोव शामिल हैं।