1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. AFC Asian Cup: एशियाई कप के नाकआउट चरण में पहुंचे ईरान और इराक

AFC Asian Cup: एशियाई कप के नाकआउट चरण में पहुंचे ईरान और इराक

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 13, 2019 06:44 am IST,  Updated : Jan 13, 2019 06:44 am IST

ईरान और इराक अब बुधवार को दुबई में आमने सामने होंगे जिसमें ग्रुप डी से शीर्ष पर रहने वाली टीम का निर्धारण होगा। 

AFC Asian Cup: एशियाई कप के नाकआउट चरण में पहुंचे ईरान और इराक- India TV Hindi
AFC Asian Cup: एशियाई कप के नाकआउट चरण में पहुंचे ईरान और इराक Image Source : AFC ASIAN CUP

अबुधाबी। ईरान ने वियतनाम और इराक ने यमन को हराकर शनिवार को यहां एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम-16 में प्रवेश किया। सरदार अजमोन के दो गोल की मदद से ईरान ने वियतनाम को 2-0 से पराजित किया जबकि शारजाह में खेले गये मैच में किशोर मोहनाद अली के शुरू में किये गये गोल की बदौलत इराक ने 3-0 से जीत दर्ज की। 

ईरान और इराक अब बुधवार को दुबई में आमने सामने होंगे जिसमें ग्रुप डी से शीर्ष पर रहने वाली टीम का निर्धारण होगा। ईरान ने एशिया की सबसे प्रतिष्ठित ट्राफी 43 साल पहले जीती थी। उसकी टीम आज चार या पांच गोल कर सकती थी लेकिन अंतिम क्षणों की चूक के कारण वह बड़े अंतर से जीत दर्ज नहीं कर पायी। 

ईरानी कोच कार्लोस कुइरोज ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें दो गोल और करने चाहिए थे लेकिन फुटबाल में जीत सर्वश्रेष्ठ दवा है। दो मैच जीतना और सात गोल करने पर मुझे अपने खिलाड़ियों की प्रशंसा करनी होगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल