1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईएसएल-5: पहली जीत की तलाश में केरला ब्लास्टर्स से उसके घर में भिड़ेगी दिल्ली डायनामोज

आईएसएल-5: पहली जीत की तलाश में केरला ब्लास्टर्स से उसके घर में भिड़ेगी दिल्ली डायनामोज

 Reported By: IANS
 Published : Oct 20, 2018 11:49 am IST,  Updated : Oct 20, 2018 11:49 am IST

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में आज दिल्ली डायनामोज का सामना केरला ब्लास्टर्स से उसके घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा।

पहली जीत की तलाश में केरला ब्लास्टर्स से उसके घर में भिड़ेगी दिल्ली डायनामोज- India TV Hindi
पहली जीत की तलाश में केरला ब्लास्टर्स से उसके घर में भिड़ेगी दिल्ली डायनामोज Image Source : DELHIDYNAMOS/TWITTER

कोच्चि। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में आज दिल्ली डायनामोज का सामना केरला ब्लास्टर्स से उसके घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। ब्लास्टर्स ने इस सीजन का शानदार शुरुआत की है और दिल्ली के लिए उसकी चुनौती का सामना करना किसी भी लिहाज से आसान नहीं होगा। 

ब्लास्टर्स ने दो मैचों से चार अंक अपने खाते में डाल लिए हैं और अंकतालिका में वह अच्छी स्थिति पर है। दो बार की उप-विजेता ने पहले मैच में एटीके को मात दी थी और उसके खिलाफ कोलकाता की जमीन पर पहली जीत हासिल की थी। मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ वह अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के करीब थी, लेकिन प्रांजल भूमजी ने आखिरी पलों में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया था। 

फीफा अंडर-17 विश्व कप में भारतीय टीम के गोलकीपर रहे धीरज सिंह इस लीग में ब्लास्टर्स से खेल रहे हैं और उनका सेव परसेंटेज 85.71 फीसदी है, जो लीग में सर्वश्रेष्ठ है। वह एक बार फिर दिल्ली के खिलाफ अपनी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। डिफेंस में संदेश झिगान और नेमांजा लाकिस-पेसिक की जोड़ी को छका पाना आसान नहीं है। इसमें उन्हें मोहम्मद राकिप और लालरुथारा का भी साथ मिलता है। झिंगान की टीम ने अभी तक सिर्फ एक गोल खाया है और वह दिल्ली की फॉरवर्ड लाइन को अच्छी चुनौती दे सकते हैं। 

डायनामोज के सहायक कोच मृदुल बनर्जी भी ब्लास्टर्स की डिफेंसिव रणनीति से वाकिफ हैं। नए कोच जोसेफ गोमबाउ के मार्गदर्शन वाली डायनामोज को पांचवें सीजन की शुरुआत के लिए दो घरेलू मैच सौंपे गए। दोनों मैचों में उसने एक अंक हासिल किया लेकिन उसे लगता है कि वह दोनों मैचों जीत सकती थी।

अपने पहले मैच में पुणे सिटी के खिलाफ वह जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन डिएगो कार्लोस ने अंतिम पलों में बराबरी का गोल कर उसे अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। वहीं दूसरे मैच में उसे एटीके ने 2-1 से मात दी। इस मैच में टीम अच्छी फीनिशिंग नहीं कर पाई और अंत में एक बार फिर गोल खा गई। 

लालइनजुआला चांग्ते और नंदकुमार सेकर फ्लैंक्स पर शानदार खेल खेल रहे हैं, लेकिन गोमबाउ को उम्मीद होगी कि आंद्रिजा कालूडेरोविक गोल करने में सफल रहें। दिल्ली की फॉरवर्ड लाइन की शॉट एक्यूरेसी अभी तक सिर्फ 25 फीसदी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल