1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL 6- हैदराबाद एफसी ने 5-1 की जीत से किया सत्र का समापन

ISL 6- हैदराबाद एफसी ने 5-1 की जीत से किया सत्र का समापन

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2020 09:41 am IST,  Updated : Feb 21, 2020 09:41 am IST

टीम के लिये मोहम्मद यासिर ने 55वें मिनट में एक गोल किया। इससे हैदराबाद ने सत्र में दूसरी जीत दर्ज की। नार्थईस्ट यूनाईटेड के लिये सांत्वना गोल एंड्रयू कियोग ने 35वें मिनट दागा। 

Hyderabad FC- India TV Hindi
Hyderabad FC Image Source : TWITTER/ISL

गुवाहाटी| हैदराबाद फुटबाल क्लब ने गुरूवार को यहां हीरो इंडियन सुपर लीग सत्र का समापन नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी पर 5-1 की जीत से किया। लिस्टन कोलासो (12वें और 41वें मिनट) और मार्सेलिन्हो (13वें और 88वें मिनट) ने दो दो गोल किये। 

टीम के लिये मोहम्मद यासिर ने 55वें मिनट में एक गोल किया। इससे हैदराबाद ने सत्र में दूसरी जीत दर्ज की। नार्थईस्ट यूनाईटेड के लिये सांत्वना गोल एंड्रयू कियोग ने 35वें मिनट दागा।

हैदराबाद ने 18 मैचों में 10 अंक से तालिका में निचले पायदान पर सत्र का समापन किया। नार्थईस्ट 13 अंक से नौंवे स्थान पर कायम है और उसे अभी एक और मैच खेलना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल