1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : जमशेदपुर FC के सामने एटीकेएमबी की कड़ी चुनौती

ISL-7 : जमशेदपुर FC के सामने एटीकेएमबी की कड़ी चुनौती

 Edited By: IANS
 Published : Dec 07, 2020 10:17 am IST,  Updated : Dec 07, 2020 10:17 am IST

मौजूदा चैम्पियन एटीकेएमबी ने अटैक और डिफेंस, दोनों में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इस सीजन में अब तक एक भी गोल नहीं खाई है और चार गोल दागे हैं।  

ISL, ISL 2020, Sports, Football, India- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

विजयी हैट्रिक लगा चुकी एटीके मोहन बागान आज वॉस्को डी गामा के तिलक मैदान पर जमशेदपुर एफसी के खिलाफ होने वाले अपने अगले मैच को जीतकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी। 

मौजूदा चैम्पियन एटीकेएमबी ने अटैक और डिफेंस, दोनों में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इस सीजन में अब तक एक भी गोल नहीं खाई है और चार गोल दागे हैं।

दूसरी तरफ, जमशेदपुर ने पिछले तीन मैचों में दो ड्रॉ खेले हैं जबकि एक में उसे हार मिली है। लेकिन इसके बावजूद कोच ओवेन कॉयले का मानना है कि वे अभी भी अपने विरोधियों को अपसेट कर सकते हैं।

एटीकेएमबी के कोच एंटोनियो हबास का मानना है कि अटैकिंग ने अच्छी शुरुआत की है और डिफेंस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल