1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : जीएमसी स्टेडियम में होगा ओडिशा एफसी और मुंबई सिटी की टक्कर

ISL-7 : जीएमसी स्टेडियम में होगा ओडिशा एफसी और मुंबई सिटी की टक्कर

 Edited By: IANS
 Published : Dec 06, 2020 09:58 am IST,  Updated : Dec 06, 2020 09:58 am IST

मुम्बई तीन मैचों में छह अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है और ओडिशा के खिलाफ जीत उसे पहले स्थान पर काबिज एटीके मोहन बागान के नौ अंकों के बराबर पहुंचा देगी।

ISL-7, Odisha FC, Mumbai City, Sports, Football- India TV Hindi
Football  Image Source : GETTY IMAGES

अपने शुरुआती दो मैचों में प्रत्याशित प्रदर्शन करने के बाद मुम्बई सिटी एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में आज बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में ओडिशा एफसी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। 

मुम्बई तीन मैचों में छह अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है और ओडिशा के खिलाफ जीत उसे पहले स्थान पर काबिज एटीके मोहन बागान के नौ अंकों के बराबर पहुंचा देगी।

अहमद जोहो, रॉलिन बोर्गेज और एडम ले फोन्ड्रे ने ईस्ट बंगाल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और अब वे यहां भी उसे जारी रखना चाहेंगे।

दूसरी तरफ, ओडिशा एफसी सही फॉर्म में नहीं है और उसके पास अब तक केवल एक ही अंक है। इसके बावजूद लोबेरा को लगता है कि यह एक कड़ा मुकाबला होगा।

ओडिशा के कोच स्टुअर्ट बॉक्सटर की टीम ने तीन मैचों में अब तक केवल दो ही गोल किया है। डिफेंस में कई गलतियों के कारण वे गोल करने में असमर्थ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल