1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीके मोहन बागान ने सुभाशीष बोस के साथ किया 5 साल का करार

एटीके मोहन बागान ने सुभाशीष बोस के साथ किया 5 साल का करार

 Reported By: IANS
 Published : Aug 13, 2020 06:48 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 06:48 pm IST

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैंपियन एटीके मोहन बागान ने भारतीय डिफेंडर सुभाशीष बोस के साथ पांच साल का करार करने की गुरुवार को घोषणा की।

 
एटीके मोहन बागान ने...- India TV Hindi
  एटीके मोहन बागान ने सुभाशीष बोस के साथ किया 5 साल का करार   Image Source : TWITTER

कोलकाता| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैंपियन एटीके मोहन बागान ने भारतीय डिफेंडर सुभाशीष बोस के साथ पांच साल का करार करने की गुरुवार को घोषणा की। एटीके मोहन बागान ने ट्विटर पर कहा, " सुभाशीष बोस ने एटीके मोहन बागान के साथ एक लंबा करार किया है, जिसके तहत अब वह 2025 तक क्लब में बने रहेंगे।"

बोस ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, " मैं अपने गृहनगर लौटने और इस नई चुनौती को अपनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं अपनी हर चीज टीम को देकर एटीके मोहन बागान एफसी को सफलता दिलाने के लिए ²ढ़ हूं।"

24 साल के बोस इससे पहले, 2017 में आई लीग में मोहन बागान के लिए खेल चुके हैं। वह मुंबई सिटी एफसी से मोहन बागान में शामिल हुए हैं। बोस ने भारत के लिए अब तक 12 मैच खेले हैं। उन्होंने 2018 में इंटरकॉटिनेंटल कप में चीनी ताइपे के खिलाफ मुकाबले से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरूआत की थी। इसके अलावा वह 2019 एएफसी एशियन कप में भी भारत के लिए तीन ग्रुप मैच खेल चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल