1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईएसएसएफ रनिंग टारगेट विश्व चैम्पियनशिप हुई स्थगित

आईएसएसएफ रनिंग टारगेट विश्व चैम्पियनशिप हुई स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2020 10:02 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 10:02 pm IST

यह टूर्नामेंट 2021 में होगा। कोरोना महामारी के कारण निशानेबाजी के सारे निर्धारित टूर्नामेंट स्थगित कर दिये गए हैं। 

Shooting- India TV Hindi
Shooting Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली|| फ्रेंच निशानेबाजी महासंघ ने गुरूवार को आईएसएसएफ रनिंग टारगेट विश्व चैम्पियनशिप स्थगितत कर दी है जो नौ से 19 जून तक वहां होनी थी। महासंघ ने यह फैसला कोरोना वायरस महामारी के चलते लिया।

अब यह टूर्नामेंट 2021 में होगा। कोरोना महामारी के कारण निशानेबाजी के सारे निर्धारित टूर्नामेंट स्थगित कर दिये गए हैं। 

बता दें कि इससे पहले आईएसएसएफ ने अजरबैजान के बाकू में 22 जून से तीन जुलाई तक होने वाला संयुक्त विश्व कप भी रद्द करने का फैसला किया। वहीं जून में म्युनिख में होने वाला विश्व कप पहले ही रद्द हो चुका है। कोरोना वायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक स्थगित होने के बाद से ही एनआरएआई पर दबाव था कि दिल्ली विश्व कप रद्द कराने के लिये आईएसएसएफ से कहे। जिसके चलते दिल्ली विश्वकप को भी रद्द कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल