1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रूस के खिलाफ मुकाबले से पहले गोलकीपर श्रीजेश ने टीम से कहा- विपक्षी टीम को हल्के में मत लेना

रूस के खिलाफ मुकाबले से पहले गोलकीपर श्रीजेश ने टीम से कहा- विपक्षी टीम को हल्के में मत लेना

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2019 01:59 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 01:59 pm IST

रूस के खिलाफ कलिंगा स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाले ओलम्पिक क्वालीफायर मैच से पहले गोलकीपर पी.आर श्रीजेश ने भारत को विपक्षी टीम को हल्के में न लेने की सलाह दी।

रूस के खिलाफ मुकाबले...- India TV Hindi
रूस के खिलाफ मुकाबले से पहले गोलकीपर श्रीजेश ने टीम से कहा- विपक्षी टीम को हल्के में मत लेना  Image Source : TWITTER/HOCKEY

भुवनेश्वर। रूस के खिलाफ यहां कलिंगा स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाले ओलम्पिक क्वालीफायर मैच से पहले गोलकीपर पी.आर श्रीजेश ने भारत को विपक्षी टीम को हल्के में न लेने की सलाह दी। श्रीजेश ने ट्वीट किया, "यह मायने नहीं रखता आप किसका सामना कर रहे हैं। आपको अपना स्कोरबोर्ड साफ रखना है।"

मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में पांचवें पायदान पर मौजूद है और वर्ल्ड नंबर-22 रूस के खिलाफ जीत की प्रबल दावेदार है। मनप्रीत ने भी श्रीजेश की बात को दोहराया और कहा कि वे मैच में अति आत्मविश्वास के शिकार नहीं होंगे।

उन्होंने कहा, "हम इस टूर्नामेंट के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। हम विश्व रैंकिंग में असमानता के बारे में चिंतित नहीं हैं। हम हर मैच को ऐसे खेलते हैं कि जैसे हम विश्व चैंपियन का मुकाबला कर रहे हों। अति आत्मविश्वास के कारण हमें पहले नकारात्मक परिणाम झेलने पड़े हैं, लेकिन इस बार हम ऐसा नहीं होने देंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल