1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इटेलियन ओपन : सितसिपास को हराकर जोकोविच सेमीफाइनल में पहुंचे

इटेलियन ओपन : सितसिपास को हराकर जोकोविच सेमीफाइनल में पहुंचे

 Reported By: Bhasha
 Published : May 15, 2021 06:47 pm IST,  Updated : May 15, 2021 08:32 pm IST

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बारिश के कारण स्थगित किए गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शनिवार को स्टेफानोस सितसिपास को हराया।

Italian Open: Novak Djokovic reaches semifinal after defeating Stefanos Tsitsipas - India TV Hindi
Italian Open: Novak Djokovic reaches semifinal after defeating Stefanos Tsitsipas  Image Source : AP

रोम। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बारिश के कारण स्थगित किए गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शनिवार को स्टेफानोस सितसिपास को हराया। अंतिम दोनों सेटों में अपनी सर्विस गंवाकर वापसी करने वाले जोकोविच ने 4-6, 7-5, 7-5 की जीत के साथ लगातार आठवीं बार इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। गत चैंपियन जोकोविच यहां पांच बार खिताब जीत चुके हैं। 

जोकोविच को आराम का अधिक समय नहीं मिलेगा और फाइनल में जगह बनाने के लिए वह शनिवार को ही स्थानीय दावेदार लॉरेंजो सोनेगो से भिड़ेंगे। सोनेगो ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए सातवें नंबर के खिलाड़ी आंद्रे रूबलेव को 3-6, 6-4, 6-3 से हराकर पहली बार मास्टर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

जोकोविच और सोनेगो दोनों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुक्रवार को नहीं हो पाए थे। महिला टूर्नामेंट में फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वियाटेक ने रोम में दो बार की चैंपियन एलिना स्वितोलिना को 6-2, 7-5 से हराया। 

वह सेमीफाइनल में 17 साल की अमेरिकी कोको गॉफ से भिड़ेंगी। दूसरे सेमीफाइनल में कैरोलिन प्लिसकोवा का सामना पेत्रा मार्टिच से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल