1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना महामारी के बीच 14 सितम्बर से खेला जाएगा इटली ओपन

कोरोना महामारी के बीच 14 सितम्बर से खेला जाएगा इटली ओपन

 Reported By: IANS
 Published : Aug 18, 2020 02:02 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 02:02 pm IST

स्पेन के रफाल नडाल और चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लीसकोवा ने बीते साल इटली ओपन का खिताब जीता था।

Italy Open- India TV Hindi
Italy Open Image Source : GETTY IMAGES

रोम| इटली ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 14 सितम्बर से होगा। आयोजकों ने मंगलवार को इसके आयोजन की औपचारिक घोषणा कर दी। आयोजकों को मुताबिक कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 सितम्बर को खेला जाएगा।

कैलेंडर में इटली ओपन का आयोजन मई में होना होता है। इटली ओपन के आयोजन के बाद अब फ्रेंच ओपन के आयोजन की भी उम्मीदें बनने लगी हैं।

इटली ओपन क्ले कोर्ट का एक अहम टूर्नामेंट है।

स्पेन के रफाल नडाल और चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लीसकोवा ने बीते साल इटली ओपन का खिताब जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल