1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान ने फीफा विश्व कप के लिए प्रारंभिक टीम की घोषणा की

जापान ने फीफा विश्व कप के लिए प्रारंभिक टीम की घोषणा की

 Reported By: IANS
 Published : May 18, 2018 06:55 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 02:30 pm IST

जापान के कोच अकिरा निशिनो ने रूस में अगले माह शुरू होने वाले फुटबाल विश्व कप के लिए शुक्रवार को 27 सदस्यीय प्रारंभिक टीम की घोषणा की। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, निशिनो ने अपनी टीम में इतालवी क्लब एसी मिलान के फारवर्ड होंडा और बोरुशिया डॉर्टमंड के मिडफील्डर शिंजी कगावा को जगह दी है।

FIFA WC, Japan- India TV Hindi
FIFA WC, Japan

टोक्यो: जापान के कोच अकिरा निशिनो ने रूस में अगले माह शुरू होने वाले फुटबाल विश्व कप के लिए शुक्रवार को 27 सदस्यीय प्रारंभिक टीम की घोषणा की। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, निशिनो ने अपनी टीम में इतालवी क्लब एसी मिलान के फारवर्ड होंडा और बोरुशिया डॉर्टमंड के मिडफील्डर शिंजी कगावा को जगह दी है। निशिनो को 31 मई तक विश्व कप के लिए अंतिम 23 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा करनी है।

निशिन्हो ने कहा, "मैं इन 27 खिलाड़ियों में से विश्व कप की टीम का चयन करूंगा। होंडा और कगावा राष्ट्रीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं और मैंने उन्हें इसी उम्मीद के साथ टीम में जगह दी है कि वह अपना 100 प्रतिशत योगदान देंगे।" जापान विश्व कप के अपने पहले मैच मे 19 जून को कोलंबिया से भिड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल