1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान का सूमो पहलवान हुआ कोरोना वायरस से संक्रमित

जापान का सूमो पहलवान हुआ कोरोना वायरस से संक्रमित

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 10, 2020 03:33 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 03:33 pm IST

जापान में सूमो की प्रतियोगिताएं काफी लोकप्रिय हैं लेकिन कोविड-19 के कारण उसे अपना एक टूर्नामेंट बंद स्टेडियम में आयोजित करना पड़ा जबकि अन्य टूर्नामेंट स्थगित कर दिये गये हैं। 

Sumo Wrestler- India TV Hindi
Sumo Wrestler Image Source : TWITTER- @KYODO_SPORTS_EN

टोक्यो| जापान सूमो संघ ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उनका एक पहलवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। जापान में सूमो की प्रतियोगिताएं काफी लोकप्रिय हैं लेकिन कोविड-19 के कारण उसे अपना एक टूर्नामेंट बंद स्टेडियम में आयोजित करना पड़ा जबकि अन्य टूर्नामेंट स्थगित कर दिये गये हैं।

संघ ने कहा कि उनके एक पहलवान को पिछले सप्ताह बुखार था और उसे वायरस से संक्रमित पाया गया है।

इस पहलवान की पहचान उजागर नहीं की गयी है। संघ ने कहा कि किसी भी अन्य पहलवान और अधिकारी में कोविड-19 के लक्षण नहीं पाये गये है तथा संक्रमित पहलवान के संपर्क में रहने वाले लोगों को घर में रहने और स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के लिये कहा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल