1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्वर्ण से चूके जीतू, रजत से ही करना पड़ा संतोष

स्वर्ण से चूके जीतू, रजत से ही करना पड़ा संतोष

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2016 08:57 pm IST,  Updated : Jun 25, 2016 08:57 pm IST

भारत के निशानेबाज जीतू राय को ISSF निशानेबाजी विश्व कप में शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक से चूक गए। ISSF निशानेबाजी विश्व कप में जीतू को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

jeetu rai- India TV Hindi
jeetu rai

बाकु: भारत के निशानेबाज जीतू राय को ISSF निशानेबाजी विश्व कप में शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक से चूक गए। ISSF निशानेबाजी विश्व कप में जीतू को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। उन्होंने तीन बार के ओलम्पिक चैम्पियन दक्षिण कोरिया के जोंगोह जिन को हराकर रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया।

ये भी पढ़ें-

जीतू ने फाइनल में 199.5 का स्कोर कर रजत पदक हासिल किया। ब्राजील के फेलीपे अलमेडा वु ने कुल स्कोर 200 के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। जोंगोह 178.8 का स्कोर कर कांस्य पदक अपने नाम कर पाए।

यह राय का विश्व कप में छठा और इस साल दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने बैंकॉक में इस साल का पहला पदक हासिल किया था। इससे पहले जीतू 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जाने से चूक गए थे।

वहीं, महिलाओं में 25 मीटर स्पर्धा में हिना सिद्धू ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। हिना ने 582 का स्कोर कर पांचवां स्थान हासिल किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल