1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सब्जी बेचने वाली राष्ट्रीय तीरंदाज को झारखंड सरकार ने दिए 20 हजार रुपए

सब्जी बेचने वाली राष्ट्रीय तीरंदाज को झारखंड सरकार ने दिए 20 हजार रुपए

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2020 05:05 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 05:05 pm IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद के उपायुक्त को सोनू खातून को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 

Archery - India TV Hindi
Archery  Image Source : GETTY IMAGE

रांची| आर्थिक तंगी के कारण सब्जी बेचने को मजबूर राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज सोनू खातून को झारखंड सरकार ने बुधवार को 20,000 रुपये का चेक सौंपा। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद के उपायुक्त को सोनू खातून को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह पीड़ादायक है कि सोनू अपने परिवार के भरण पोषण के लिए सब्जी बेचने को विवश है।’’ प्रवक्ता ने बताया कि कि यह तीरंदाज धनुष टूट जाने के कारण खेल में सक्रिय रूप से भाग नहीं पायी और उन्हें सब्जी बेचकर जीविकोपार्जन करना पड़ा।

ये भी पढ़े : सत्विकसाइराज, चिराग और समीर वर्मा के नाम की अर्जुन अवॉर्ड के लिए सिफारिश

उन्होंने कहा, ‘‘इस तीरंदाज को सहायता स्वरूप बीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। भविष्य में भी इन्हें जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।’’ धनबाद जिला तीरंदाजी संघ के जुबेर आलम ने बताया कि 18 वर्षीय सोनू ने 2011 में राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में कांस्य पदक जीता था। तीन बहनों में सबसे बड़ी सोनू के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल