1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जिनसन ने 1500 मीटर में अपना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

जिनसन ने 1500 मीटर में अपना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 02, 2019 08:11 am IST,  Updated : Sep 02, 2019 08:11 am IST

जानसन ने इस प्रदर्शन के साथ ही दोहा में 28 सितंबर से छह अक्टूबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

Jinson Johnson, Indian Athlete- India TV Hindi
Jinson Johnson, Indian Athlete Image Source : TWITTER- @JINSONJOHNSON5

बर्लिन। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जिनसन जानसन ने रविवार को यहां आईएसटीएएफ बर्लिन प्रतियोगिता में 1500 मीटर में रजत पदक जीता और साथ ही 1500 मीटर में अपना राष्ट्रीय रिकार्ड भी तोड़ा। जानसन यहां ओलंपिक स्टेडियम में तीन मिनट 35.24 सेकेंड के समय के साथ अमेरिका के जोशुआ थाम्पसन के बाद दूसरे स्थान पर रहे। 

जानसन ने तीन मिनट 37.62 सेकेंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया जो केरल के इस धावक ने जून में नीदरलैंड के निमेगेन में बनाया था। उनके नाम पर 800 मीटर का राष्ट्रीय रिकार्ड (एक मिनट 45 .65 सेकेंड) भी है। 

जानसन ने इस प्रदर्शन के साथ ही दोहा में 28 सितंबर से छह अक्टूबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। विश्व चैंपियनशिप का क्वालीफाइंग समय तीन मिनट 36.00 सेकेंड था। 

जिनसन ने स्पर्धा के बाद कहा, ‘‘मुझे नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने की उम्मीद थी लेकिन मैंने रजत पदक जीतने की उम्मीद नहीं की थी। मैं अब आगे की ट्रेनिंग के लिए अमेरिका के कोलोराडो जाऊंगा और इसके बाद दोहा में विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लूंगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बेहद खुश हूं लेकिन मेरा लक्ष्य तोक्यो 2020 में अच्छा प्रदर्शन करना है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल