1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: स्पेन को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: स्पेन को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

 Written By: IANS
 Published : Dec 15, 2016 07:43 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 07:43 pm IST

हरमनप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह की ओर से किए गए गोलों के कारण भारत ने गुरुवार को एफआईएच जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Photo: Hockey India- India TV Hindi
Photo: Hockey India

लखनऊ: हरमनप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह की ओर से किए गए गोलों के कारण भारत ने गुरुवार को एफआईएच जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर खेले गए संघर्षपूर्ण मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से मात दी।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुकाबले की शुरुआत स्पेन की ओर से किए गए गोल से हुई। स्पेन के लिए यह गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर सेराहिमा मार्क ने 22वें मिनट में किया। ऐसा लग रहा था कि भारत इसी अंतर से मैच हार जाएगा लेकिन भारतीय टीम ने 57वें मिनट में गोल दागकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी। यह गोल सिमरनजीत ने पेनाल्टी कॉर्नर पर किया।

भारत द्वारा काफी देरी से बराबरी का गोल करने के बाद इस मैच के पेनाल्टी शूटआउट तक खिंचने की उम्मीद बनती दिखी लेकिन हरमनप्रीत की ओर से 66वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की बदौलत भारत ने जीत हासिल की और सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत के अलावा, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल