1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए जीत से महज एक कदम दूर कमल-मनिका जोड़ी

टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए जीत से महज एक कदम दूर कमल-मनिका जोड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Mar 20, 2021 06:26 am IST,  Updated : Mar 20, 2021 06:26 am IST

अचंता शरथ कमल और मनिका बत्रा की मिश्रित युगल भारतीय जोड़ी इस साल 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने से मात्र एक जीत दूर है।

Sharath Kamal and Manika Batra- India TV Hindi
Sharath Kamal and Manika Batra Image Source : GETTY

दोहा| अचंता शरथ कमल और मनिका बत्रा की मिश्रित युगल भारतीय जोड़ी इस साल 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने से मात्र एक जीत दूर है। कमल-मनिका की मिश्रित युगल जोड़ी ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंच गए हैं। भारतीय जोड़ी ने सेमीफइनल में शुक्रवार को सिंगापुर के कोन पैंग ये एन और लिन ये को 4-2 (12-10, 9-11, 11-5, 5-11, 11-8, 13-11) से हराया।

दुनिया की 19वीं रैंकिं की भारतीय जोड़ी का सामना फाइनल में अब शनिवार को सांग-सू ली और जिही जियोन की वल्र्ड नंबर 8 कोरियाई जोड़ी से होगा और भारतीय जोड़ी फाइनल जीत जाती है तो वह 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी।

इससे पहले, अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी कमल, जी साथियान, सुतीर्था मुखर्जी और मनिका ने एकल वर्ग में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।

ये भी पढ़े - वैक्सीन भेजने के लिए क्रिस गेल ने भारत का किया धन्यवाद, पीएम मोदी का जताया आभार

साथियान ने दो जीत के साथ एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में साउथ एशिया ग्रुप में टॉप पर पहुंचकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। इस बीच, कमल ने गुरुवार को पांच ग्रुपों के बीच सर्वोच्च रैंक दूसरे स्थान पर रहकर टोक्यो का टिकट कटाया।

ये भी पढ़े - IND vs ENG : स्टोक्स ने बताया, इस कारण हर हाल में टीम इंडिया को हराकर जीतना चाहते हैं सीरीज

महिला एकल में सुतीर्था मुखर्जी ने देश की मनिका बत्रा को हराकर ओलिंपिक का टिकट कटाया। हालांकि सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग होने के चलते बत्रा का भी टोक्यो में खेलना तय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल