1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ATK मोहन बगान के लिए खिताब जीतना चाहते हैं यूरो 2020 में खेल चुके जोनी काउको

ATK मोहन बगान के लिए खिताब जीतना चाहते हैं यूरो 2020 में खेल चुके जोनी काउको

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 14, 2021 04:17 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 04:17 pm IST

यूरो 2020 में फिनलैंड का प्रतिनिधित्व करने के बाद सेंट्रल मिडफील्डर जोनी काउको आईएसएल की टीम एटीके मोहन बगान के लिए अगले सीजन में खिताब जीतना चाहते हैं।

ATK मोहन बगान के लिए...- India TV Hindi
ATK मोहन बगान के लिए खिताब जीतना चाहते हैं यूरो 2020 में खेल चुके जोनी काउको Image Source : GETTY

मुंबई। यूरो 2020 में फिनलैंड का प्रतिनिधित्व करने के बाद सेंट्रल मिडफील्डर जोनी काउको इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एटीके मोहन बगान के लिए अगले सीजन में खिताब जीतना चाहते हैं। आईएसएल के पिछले सीजन में एंटोनियो वोपेज हबास की टीम आईएसएल की ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी लेकिन काउको इसे दोहराना नहीं चाहते हैं।

काउको ने कहा, "इस सीजन में एकमात्र गोल चैंपियनशिप को जीतना रहेगा। यह मुख्य चीज है और मुझे लगता है कि मैं उन खिलाड़ियों में से रहूंगा जो ट्रॉफी जीताने में मदद करेगा।"

उन्होंने कहा, "मैं जब छोटा था तभी से मुझे विभिन्न चीजों का अनुभव करने का मन होता था। बड़े होने के साथ ही मैं दुनिया में घुमना शुरू किया। मैं हमेशा नए लोग और नई संस्कृति तथा भाषा को जानने के लिए उत्सुक रहता हूं। इसी कारण जब मुझे पता चला कि एटीके मोहन बगान मेरे में दिलचस्पी दिखा रहा था तो हमने चर्चा शुरू की।"

काउको ने कहा, "सब कुछ सही दिख रहा है और मैं क्लब के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। नई संस्कृति और नई चीजें से मुझे लगता है कि मैं समय रहते ढल जाऊंगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल