1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. केंटो मोमोटा और चेन यू फेई ने जीता चीन ओपन का खिताब

केंटो मोमोटा और चेन यू फेई ने जीता चीन ओपन का खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Nov 10, 2019 04:38 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 04:38 pm IST

मौजूदा चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 जापान के केंटो मोमोटा ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चोउ तिएन चेन को हराकर चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना पुरुष एकल खिताब बरकरार रखा।

केंटो मोमोटा और चेन यू...- India TV Hindi
केंटो मोमोटा और चेन यू फेई ने जीता चीन ओपन का खिताब Image Source : GETTY IMAGES

फोझाउ (चीन)| मौजूदा चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 जापान के केंटो मोमोटा ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन को हराकर रविवार को चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना पुरुष एकल खिताब बरकरार रखा।

मोमोटा का इस साल यह 10वां खिताब है। टॉप सीड मोमोटा ने दूसरी सीड चेन को 21-15, 17-21, 21-18 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। जापानी खिलाड़ी ने एक घंटे 22 मिनट तक चले मुकाबले में जीत अपने नाम की। 25 वर्षीय मोमोटा ने इस जीत के साथ ही चेन के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 10-3 का कर लिया है। मोमोटा ने इस साल सितंबर में कोरिया ओपन में चेन को मात दी थी।

दूसरी तरफ वर्ल्ड नंबर तीन चीन की चेन यू फेई ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर रविवार को चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। तीसरी सीड यू फेई ने महिला एकल के फाइनल में ओकुहारा को 9-21, 21-12, 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

चीनी खिलाड़ी ने एक घंटे 22 मिनट तक चले मुकाबले में चौथी सीड ओकुहारा को मात दी। चीनी खिलाड़ी की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है। यू फेई ने इस जीत के साथ ही ओकुहारा के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 4-4 का कर लिया है। फेई ने इस साल आस्ट्रेलियन ओपन और ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी ओकुहारा को हराया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल