1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: चौथे दौर में पहुंचीं वीनस और केर्बर

ऑस्ट्रेलियन ओपन: चौथे दौर में पहुंचीं वीनस और केर्बर

 Written By: IANS
 Published : Jan 20, 2017 08:54 pm IST,  Updated : Jan 20, 2017 08:54 pm IST

मौजूदा विजेता और विश्व की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है।

Angelique Kerber | Getty Images- India TV Hindi
Angelique Kerber | Getty Images

मेलबर्न: मौजूदा विजेता और विश्व की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को तीसरे दौर में चेकगणराज्य की कर्स्टन प्लिसकोव को मात दी। केर्बर ने प्लिसकोव को सीधे सेटों में 6-0, 6-4 से मात दी।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महिला टेनिस संघ (WTA) की वेबसाइट पर केर्बर के हवाले से लिखा गया है, ‘मैं पहले अंक से ही अच्छा महसूस कर रही थी। जब आपका विपक्षी शानदार खेल रहा हो तो इस तरह के मैच मुश्किल होते हैं। आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है और जीतने के प्रयास करने पड़ते हैं। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अगले दौर पर ध्यान दे कर आगे बढ़ने की रणनीति अपना रही हूं। मैं हर दिन हर मैच के लिए तैयार रहती हूं। मैं जानती हूं कि अच्छी टेनिस खेलने का यही तरीका है।’

अमेरिका की वीनस विलियम्स ने भी चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने तीसरे दौर में चीन की डुआन यिंग यिंग को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से मात दी। यह वीनस की साल के पहले ग्रैंड स्लैम में बिना एक भी सेट हारे तीसरी जीत है। आठवीं वरीयता प्राप्त स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने भी अपना मुकाबला जीत चौथे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने तीसरे दौर में पूर्व नंबर एक महिला खिलाड़ी जेलेना जानकोविक को कड़े मुकाबले में 6-4, 5-7, 9-7 से मात दी। स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने भी अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए चौथे दौर का टिकट कटाया। उन्होंने तीसरे दौर में लातविया की अनास्तसिया सेवास्तोवा को 6-4, 6-2 से मात दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल