1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लक्ष्य सेन के बाद किदाम्बी श्रीकांत ने भी डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में बनाई अपनी जगह

लक्ष्य सेन के बाद किदाम्बी श्रीकांत ने भी डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में बनाई अपनी जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2020 04:29 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 04:29 pm IST

भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने दबदबे वाला प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के टॉबी पेंटी को सीधे गेम में हराकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

Kidambi Srikanth also made his place in second round of Denmark Open after Lakshya Sen- India TV Hindi
Kidambi Srikanth also made his place in second round of Denmark Open after Lakshya Sen Image Source : GETTY IMAGES

ओडेन्से (डेनमार्क)। भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने दबदबे वाला प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के टॉबी पेंटी को सीधे गेम में हराकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने 37 मिनट तक चले मैच में टॉबी को 21-12, 21-18 से हराया। 

पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अगले दौर में हमवतन शुभंकर डे और कनाडा के जैसन एंथनी हो शुइ के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा। 

ये भी पढ़ें - न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर जॉन रीड का हुआ निधन

लक्ष्य सेन मंगलवार को ही क्रिस्टो पोपोव पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गये थे। वह अगले दौर में डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस का सामना करेंगे। 

19 वर्षीय लक्ष्य ने पोपोव को 21-9, 21-15 से हराया था। डेनमार्क ओपन सुपर 750 इस साल होने वाला एकमात्र टूर्नामेंट है क्योंकि विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) को कोविड-19 के कारण कई प्रतियोगिताएं रद्द करनी पड़ी तथा एशिया चरण और विश्व टूर फाइनल को अगले साल तक स्थगित करना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल