1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर जॉन रीड का हुआ निधन

न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर जॉन रीड का हुआ निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2020 04:01 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 04:01 pm IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान में कहा, ‘‘इस देश का जन-जन उनके नाम से वाकिफ था और आगे भी रहेगा।"

John Reid- India TV Hindi
John Reid Image Source : TWITTER- @ICC

ऑकलैंड| न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान जॉन रीड का निधन हो गया है। वह 92 साल के थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। रीड को 50 और 60 के दशक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडरों में गिना जाता था। उन्होंने 34 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने पहली तीन जीत दर्ज की थी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान में कहा, ‘‘इस देश का जन-जन उनके नाम से वाकिफ था और आगे भी रहेगा। उनके संज्ञान में जो भी बात लायी गयी उन्होंने उसके लिये मार्ग प्रशस्त करने में मदद की। ’’

एनजेडसी की विज्ञप्ति में हालांकि उनके निधन के कारण के बारे में नहीं बताया गया है। रीड का जन्म ऑकलैंड में हुआ था लेकिन उनकी शिक्षा दीक्षा वेलिंगटन में हुई। उन्होंने 246 प्रथम श्रेणी मैचों में 41.35 की औसत से 16128 रन बनाये जिसमें 39 शतक शामिल हैं। उन्होंने 22.60 की औसत से 466 विकेट भी लिये।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : पंत को ऑफ साइड में शॉट लगाता देख बेहद खुश हैं उनके निजी कोच तारक सिन्हा

आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज रीड ने 1949 में 19 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 58 टेस्ट मैच खेले तथा 33.28 की औसत से 3428 रन बनाने के साथ 33.35 की औसत से 85 विकेट भी लिये थे। रीड ने टेस्ट क्रिकेट में छह शतक लगाये। उनका उच्चतम स्कोर 142 रन था जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1961 में बॉक्सिंग डे टेस्ट में बनाया था।

उन्होंने 1965 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। बाद में वह न्यूजीलैंड के चयनकर्ता, मैनेजर और आईसीसी मैच रेफरी बने थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल